अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें
खण्डवा 12 फरवरी, 2019 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ें तथा कलेक्टर से अवकाश स्वीकृत कराकर तथा अपने स्थान पर वैकल्पिक अधिकारी की व्यवस्था करने के बाद ही अवकाश पर जायें। उन्होंने विभिन्न विभागों के संभाग स्तरीय अधिकारियों से भी कहा है कि वे अपने स्तर से किसी जिला अधिकारी का अवकाश बिना कलेक्टर की सहमति के स्वीकृत न करें, बल्कि जिला अधिकारी के अवकाश पर जाने पर उसके स्थान पर संभागीय स्तरीय अधिकारी कोई वैकल्पिक व्यवस्था जरूर करें।
No comments:
Post a Comment