AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Saturday, 9 February 2019

गेहूं उत्पादक किसान उपार्जन के लिए अपना आॅनलाइन पंजीयन करा लें

गेहूं उत्पादक किसान उपार्जन के लिए अपना आॅनलाइन पंजीयन करा लें

खण्डवा 09 फरवरी, 2019 - रबी विपणन वर्ष 2019-20 के तहत गेंहू उपज के किसान पंजीयन के लिए 53 पंजीयन केन्द्र निर्धारित किये गये है। जिनके माध्यम से शुक्रवार तक जिले के 9 हजार किसानों का पंजीयन आॅनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहा है, जबकि गत वर्ष जिले के कुल 34256 किसानों ने पंजीयन कराया था। पंजीयन की प्रगति कम होने पर पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन आॅनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 फरवरी कर दी गई है। जिला आपूर्ति अधिकारी अधिकारी श्री आर.के. शुक्ला ने किसान भाईयो से अपील की कि वे पंजीयन केन्द्रों पर शासन द्वारा निर्धारित दस्तावेज लेकर जाये और पंजीयन करा लें।

No comments:

Post a Comment