आयुष्मान भारत योजना के तहत ‘‘निरामयम’’ स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे
खण्डवा 13 फरवरी, 2019 - विकासखंड स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जावर में 8 एंव 9 फरवरी को, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खालवा में 13 व 14 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में 15 फरवरी को,, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंधाना 15 व 16 फरवरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मून्दी 18 व 19 फरवरी तथा खण्डवा शहरी में 20 व 21 फरवरी 2019 को आयोजित किये जा रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रतन खंडेलवाल ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना निरामयम के अंतर्गत ब्लॉक स्तर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया है । जिसका उद्धेश्य जनसामान्य में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा कराना एवं आयुष्मान भारत ,म.प्र. निरामयम के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराना है विभिन्न विधाओं के विषय विेशेषज्ञों के माध्यम जन सामान्य का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया जायेगा साथ ही आयुष्मान भारत मध्यप्रदेश निरामयम के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की पहचान कर चिन्हित कर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जोयगा । इस दौरान आयुष्मान भारत मध्यप्रदेश निरामयम योजना की पात्रता वाले चिन्हित हितग्राहियों की समस्या का निदान कराना एवं परीक्षण उपरांत संबंधित इंपेनल चिकित्सालय को रेफर कर उनका निःशुल्क इलाज किया जायेगा । इन शिविरों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना, मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना एवं आयुष्मान भारत के अंतर्गत हिग्राहियों को चिन्हांकित कर जिला स्तर लगने वाले स्वास्थ्य शिविर में उनके प्रकरण तैयार कर लाभांवित किया जायेगा । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. खण्डेलवाल ने बताया कि इन शिविरों में कैंसर सर्जरी, कीमोथेरेपी रेडियोथेरेपी , रीनल सर्जरी एवं रीनल ट्रान्सप्लांटेशन , हिप ज्वाइंट रिप्लेसमेंट , घुटने का बदलना , सिर की चोट जिसमें ऑपरेशन की आवश्यक हो , स्पाइनल सर्जरी , रेटिनल डिटेचमेंट , प्रसवोत्तर जटिलताये , हृदय सर्जरी , वक्ष रोग शल्य क्रिया , ब्रेन सर्जरी , न्यूरो सर्जरी , एम.डी.आर. , पेस मेकर , वेसकुलर सर्जरी , कंजेनेण्टल मेलफार्ममेशन , एप्लास्टिक एनीमिया , बर्न एण्ड पोस्ट बर्न कन्डकर , क्रानिल रीनल डिसिसेस हीमो डायलीसिस , स्वाईन फ्लू सी कैटेगरी तथा जन्म से 18 वर्ष तक ऐसे बच्चे जो जन्मजात विकृति से संबंधित बीमारी के है इन्हे चिंहित कर इनका उपचार कराया जाना है नूयूरल टयूब डिफेक्ट, जन्मजात हृदय रोग, जन्मजात बहरापन, जन्मजात मोतीयाबिंद, डवलपमेंट डिस्प्लेसिया हिप, क्लब फुट, भेंगापन, नाक कान गले संबंधी जन्मजात बीमारी के मरीजों की जांच कर उनका निःशुल्क उपचार किया जावेगे । सभी आशा, आशा सहयोगी स्वास्थ्य व आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, सरपंच, सचिव, वार्ड पार्षद से अपील है किं ऐसे गम्भीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर पंजीयन अवश्य करवायें ।
No comments:
Post a Comment