Wednesday, 13 February 2019

मुख्य सचिव श्री मोहंती आज वीडियो कान्फ्रेंस में करेंगे योजनाओं की समीक्षा

मुख्य सचिव श्री मोहंती आज वीडियो कान्फ्रेंस में करेंगे योजनाओं की समीक्षा 

खण्डवा 13 फरवरी, 2019 - प्रदेश के मुख्य सचिव श्री सुधिरंजन मोहंती 14 फरवरी को प्रातः 11 बजे से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स व संभागायुक्तों से वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से चर्चा कर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जय किसान फसल ऋण माफी योजना एवं युवा स्वाभिमान योजना के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देंगे। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिले की अद्यतन जानकारी सहित वीडियो कान्फ्रेंस में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए है।

No comments:

Post a Comment