AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 12 February 2019

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने किया नागरिकों की समस्याओं का निराकरण

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने किया नागरिकों की समस्याओं का निराकरण

खण्डवा 12 फरवरी, 2019 - शासन के निर्देषानुसार प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनका शासकीय कार्यालयों में निराकरण किया जाता है। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आए विभिन्न नागरिकों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देष दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण मौजूद थे।
जनसुनवाई में श्रीमती बसुबाई निवासी भण्डारिया ने अपने पुत्र की आकस्मिक मृत्यु होने से आर्थिक सहायता के लिए आवेदन कलेक्टर श्री गढ़पाले को दिया, जिस पर उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदिका को पात्रता अनुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा श्रीमती पुष्पा निवासी पिपलोद एवं अमृतिबाई निवासी बावडिया काजी ग्राम पंचायत सिरपुर ने जनसुनवाई में आवेदन देकर कलेक्टर श्री गढ़पाले को बताया कि उसके पति की 14 माह पूर्व आकस्मिक मृत्यु हो गई थी, तब से अभी तक कोई आर्थिक सहायता नही मिली। जिस पर कलेक्टर श्री गढ़पाले ने जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को राष्ट्रीय परिवार सहायता, संबंल योजना, जनधन बीमा योजना में आर्थिक सहायत दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्रता के आधार पर विधवा महिला को कल्याणी पेंशन व खाद्य सुरक्षा पर्ची के रूप में भी मदद दी जा सकती हो तो अवश्यक दें। 
इसके अलावा जनसुनवाई में श्रीमती मनीषा निवासी ग्राम टिटगांव ने प्रसूति सहायता संबंधी राशि भुगतान न होने की शिकायत कलेक्टर श्री गढ़पाले से की, जिस पर उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को आवेदिका को प्रसूति सहायता योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सुरेश बामनिया निवासी डेहरिया ने जनसुनवाई में ग्राम में पीने के पानी की समस्या संबंध आवेदन दिया, जिस पर कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को पानी की समस्या हल कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में श्रीमती सकुबाई निवासी सूरजकुण्ड खण्डवा ने वृद्धावस्था पेंशन संबंधी आवेदन कलेक्टर श्री गढ़पाले को दिया, जिस पर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को आवेदिका को पात्रता अनुसार लाभ दिलाये जाने के निर्देश दिए। अनोखी लाल निवासी माता चौक खण्डवा ने नल कनेक्शन के लिए आवेदन जनसुनवाई में दिया, जिस पर कलेक्टर श्री गढ़पाले ने नगर पालिक निगम के अधिकारियों को आवेदिका की समस्या को हल करने के निर्देश दिए। जावर निवासी रूपचंद ने कलेक्टर श्री गढ़पाले को आवेदन देकर वृद्धावस्था पेंशन की मांग की, जिस पर उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन की पात्रता का परीक्षण कर पात्रता अनुसार सहायता दिलाने के निर्देश दिए। खण्डवा निवासी सरोज बाई ने भी वृद्धावस्था पेंशन के लिए कलेक्टर श्री गढ़पाले को आवेदन दिया, जिस पर उन्होंने नगर निगम आयुक्त को आवेदिका की मदद करने के लिए कहा। कुमठा निवासी सुरेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए मदद की मांग की, जिस पर कलेक्टर श्री गढ़पाले ने जनपद सीईओ खण्डवा को पात्रता अनुसार मदद करने के निर्देश दिए। 

No comments:

Post a Comment