AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 10 February 2019

सड़क सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न

सड़क सुरक्षा सप्ताह सम्पन्न
कलेक्टर व एस.पी. ने प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरूस्कृत



खण्डवा 10 फरवरी, 2019 - 30 वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 4 से 10 फरवरी तक जिले में मनाया गया। इस बार सड़क सुरक्षा सप्ताह की और थीम ‘‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा‘‘ थी। इसी आधार पर सप्ताह भर तक विभिन्न कार्यक्रम जिले में आयोजित किए गए। रविवार को स्थानीय गौरीकुंज सभागृह में आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह समापन कार्यक्रम में विधायक पंधाना श्री राम दांगोरे, कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले व पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, श्री कुंदन मालवीया, आरटीओ श्री जगदीश बिल्लौरे सहित विभिन्न अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान सराहनीय सहयोग करने वाले नागरिकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से उपस्थित नागरिकों को सड़क सुरक्षा व यातायात सुरक्षा के बारे में जागरूक किया गया।  
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने इस अवसर पर कहा कि हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने मात्र से दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को काफी हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि यातायात पुलिस व परिवहन विभाग मिलकर लोगों को इसके लिए जागरूक करें। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सड़क दुर्घटना रोकना और सड़क सुरक्षा के उपाय अपनाना सिर्फ पुलिस की जिम्मेदारी नही है, हम सभी को मिलजुलकर इसके लिए प्रयास करने चाहिए। यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यातायात को व्यवस्थित करने में सभी नागरिकों को पुलिस का आवश्यक सहयोग करना चाहिए।
पुलिस अधीक्षक श्री बहुगुणा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में हर साल हजारों लोग मर जाते है, इसलिए सड़क सुरक्षा उपायों का विशेष महत्व है, इन्हें अपनाकर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अकाल मौतों को एक हद तक रोका जा सकता है। उन्होंने सभी से अपील की सड़क दुर्घटना के समय घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस का इंतजार न करें, बल्कि जो भी साधन जितनी जल्दी उपलब्ध हो उससे घायलों को निकटतम अस्पताल पहुंचाने में नागरिकगण मदद करें। उन्होंने कहा कि पूर्व में कोर्ट में गवाही के डर से लोग दुर्घटना में घायलों की मदद नही करते थे, लेकिन पिछले दिनों सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इस संबंध में दी गई छूट के बाद अब यह समस्या नही रही है। अतः सभी को घायलों को बचाने के लिए आगे आना चाहिए। 
कार्यक्रम का संचालन श्री संदीप जोशी ने किया। अतिथियों का स्वागत व कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन डीएसपी यातायात श्री संतोष कोल ने किया। सप्ताह भर में आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी सूबेदार श्री देवेन्द्र सिंह परिहार ने दी तथा बताया कि सीट बेल्ट व हेलमेट के प्रयोग से दुर्घटनाओं के समय यात्रियों को कम नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं के समय जितनी जल्दी हो सके घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सभी को मदद करनी चाहिए।  उन्होंने बताया कि गत दिनों इंदौर रोड पर हुई दुर्घटना में समय से घायलों को अस्पताल पहुंचाने के कारण दो घायलों की जान बचाई जा सकी। उन्होंने बताया कि इस सप्ताह के दौरान जिला चिकित्सालय में वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण के लिए शिविर लगाया गया। 
कार्यक्रम में पुरूस्कार पाने वालों में स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम तनिष्का तोमर, द्वितीय अनन्या मिश्रा, तृतीय अंश चैधरी रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम वीथिका चैरे, द्वितीय चेतन भदौरिया, तृतीय हितेश गुरू रहे। वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में प्रथम पुर्वी विधानी, द्वितीय खुशी माहेश्वरी, तृतीय तानिया, विपक्ष में प्रथम तनिष्का तोमर, द्वितीय अभिनय कुशवाह, तृतीय देवांती जैन रही। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम तनिष्का तोमर, द्वितीय प्रतिक्षा प्रसाद, तृतीय वैदिका तोमर रही। इसके अलावा कार्यक्रम में आॅटो चालक मनीष शिंदे, शेख युनुस, संतोष दशोरे, अज्जू, नगर निगम के अजय सारसर , नुक्कड़ नाटक टीम के संदीप पंवार, खिलाड़ी प्रांजल सोनकर, नेहा यादव, नेत्र चिकित्सक डाॅ. एस.के. लाड को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। 

No comments:

Post a Comment