AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 6 February 2019

माॅडल स्कूल खालवा में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन 15 फरवरी तक

माॅडल स्कूल खालवा में कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए आवेदन 15 फरवरी तक

खण्डवा 06 फरवरी, 2019 - विकासखण्ड स्तरीय शासकीय माॅडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खालवा में सत्र 2019-20 के लिए कक्षा 9वी में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा आयोजित की जायेगी। शासकीय माॅडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खालवा के प्राचार्य ने बताया कि यह चयन परीक्षा 10 मार्च को आयोजित की जायेगी। इस परीक्षा के लिए विद्यार्थी एम.पी.आॅनलाइन के माध्यम से 15 फरवरी तक आॅनलाइन आवेदन कर सकते है। 

No comments:

Post a Comment