खुशियों की दास्तां
‘स्वरोजगार योजना‘ से अनिल की आय 5 गुनी हुई, तो परिवार हुआ खुशहाल
खण्डवा 14 फरवरी, 2019 - अन्त्यावसायी समिति की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आनंदनगर, खण्डवा निवासी अनिल पिता माधव सांवले के लिए वरदान सिद्ध हुई है। पहले दूसरे की दुकान पर रेगजीन के बेग व सीट कवर सिलकर बमुश्किल 3 हजार रूपये कमाने वाला अनिल अब खुद की दुकान संचालित कर आसानी से 15 हजार रू. महीने तक कमाने लगा है। अनिल बताता है कि परिवार में पत्नि के अलावा 3 छोटी-छोटी बेटियां भी है इस बढ़ी हुई आय से सभी लोग बहुत खुश है। अनिल ने बताया कि इस योजना में मिली 3 लाख रूपये की आर्थिक मदद से उसने अमरावती रोड पर दुकान किराये से लेकर खुद का बेग रिपेयर, रेगजीन वर्क, सीट कवर, पर्स निर्माण, सोफा कवर तैयार करने का व्यवसाय प्रारंभ किया है। अनिल ने बताया कि उसे लगभग 90 हजार रूपये की अनुदान सुविधा भी मिल गई है, जिससे उसे अब 3 लाख रू. में से मात्र 2.10 लाख रूपये ही चुकाना है।
अनिल ने बताया कि शादी से पहले वह आनंद नगर स्थित एक दुकान पर बेग रिपेयर, रेगजीन वर्क, सीट कवर, पर्स निर्माण, सोफा कवर तैयार करने का कार्य करता था। शादी के बाद जरूरतें बढ़ने लगी तो सोचा खुद का व्यवसाय प्रारंभ करें, लेकिन गरीबी व आर्थिक तंगी के कारण दुकान खोलना संभव नही लग रहा था। तभी किसी ने अनिल को बताया कि अन्त्यावसायी समिति की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत अनुसूचित जाति वर्ग के गरीब लोगों को छोटे व्यवसाय प्रारंभ के लिए मदद दी जाती है। चूंकि वह रेगजीन के सीट कवर व बेग तैयार करने के कार्य में कुशल था इसलिए उसने इसी व्यवसाय के लिए ऋण लेने हेतु आवेदन किया, कुछ दिन बाद उसका कुल 3 लाख रूपये के ऋण का प्रकरण इंडियन बैंक आनंद नगर शाखा से स्वीकृत हो गया है, जिससे सिलाई मषीन व शोरूम के लिए फर्नीचर व विक्रय हेतु रेगजीन फोम व अन्य सामग्री खरीदकर व्यवसाय प्रारंभ कर दिया। अब अनिल अपनी पत्नि व तीन छोटी-छोटी बेटियों के साथ मजे से जीवन व्यतीत कर रहा है तथा प्रदेष सरकार की मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना का आभार मानता है, जिसने उसे बुरे वक्त में मदद की।
No comments:
Post a Comment