विशिष्ट संस्थाओं में प्रवेश के लिए परीक्षा 17 फरवरी को
खण्डवा 14 फरवरी, 2019 - जिले में संचालित विशिष्ट विद्यालयों जैसे कि आदर्श आवासीय विद्यालय, कन्या शिक्षा परिसर, उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्र, एकलव्य आवासीय विद्यालय में कक्षा 6 एवं 9 वी में प्रवेश के लिए आगामी 17 फरवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री नीलेश रघुवंशी ने बताया कि यह परीक्षा उत्कृष्ट शिक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी।
No comments:
Post a Comment