AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 8 January 2019

फसल ऋण माफी योजना के लिए राज्य व जिलास्तर पर क्रियान्वयन समिति गठित

फसल ऋण माफी योजना के लिए राज्य व जिलास्तर पर क्रियान्वयन समिति गठित

 खण्डवा 8 जनवरी, 2019 - राज्य शासन ने किसानों के फसल ऋण माफ करने के वादे को पूरा करने के प्रयास प्रारंभ कर दिये हैं। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय सशक्त समिति का गठन किया जा रहा है। यह समिति योजना की नियमित समीक्षा और मॉनीटरिंग करेगी। राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति योजना के अंतर्गत नीतिगत निर्णय लेने तथा मॉनीटरिंग करने के लिये सक्षम होगी। इस समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव, श्री एस.आर. मोहंती समिति होंगे। कृषि उत्पादन आयुक्त, ग्रामीण विकास आयुक्त, अपर मुख्य सचिवध्प्रमुख सचिव, वित्त, प्रमुख सचिव, सहकारिता, प्रमुख सचिव, राजस्व, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के समन्वयक इस समिति में सदस्य मनोनीत किये गये हैं। प्रमुख सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास को समिति का संयोजक बनाया गया है। आयुक्त संस्थागत वित्त समिति के सह-संयोजक होंगे।
        इसी तरह जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति को जिले में मुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिये अधिकृत किया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री इस समिति के अध्यक्ष होंगे। जिला कलेक्टर समिति के उपाध्यक्ष, उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास संयोजक और जिले के लीड बैंक अधिकारी सह-संयोजक मनोनीत किये गये हैं। समिति में जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा नामांकित 4 जन-प्रतिनिधि, अतिरिक्त कलेक्टर, राजस्व, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत, उप संचालक, उद्यानिकी, उप पंजीयक, सहकारी संस्थाएँ, अधीक्षक, भू-अभिलेख, जिला सूचना अधिकारी (एनआईसी), नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को समिति में सदस्य बनाया गया है।

No comments:

Post a Comment