Wednesday, 16 January 2019

बालगृहों में रहने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जायें - कलेक्टर श्री गढ़पाले

बालगृहों में रहने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जायें
- कलेक्टर श्री गढ़पाले

खण्डवा 16 जनवरी, 2019 - जिले में बच्चों की देखरेख करने वाली संस्थाओं के संचालकों की बैठक लेकर कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने सभी को निर्देश दिए कि वहां रहने वाले बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये। उन्होंने बैठक में सभी संस्थाओं के संचालकों को किशोर न्याय अधिनियम का पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र तथा बाल कल्याण समिति के सदस्यगण तथा विभिन्न बालगृहों के संचालक मौजूद थे। 
      कलेक्टर श्री गढ़पाले ने बैठक में कहा कि बाल कल्याण समिति के सदस्य यदि किसी छात्रावास आश्रम या बालगृह का निरीक्षण करते है तो उन्हें आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाये तथा समिति के सदस्यों द्वारा निरीक्षण उपरांत निरीक्षण टीप में जो सुझाव अंकित किए जाये उनका पालन किया जाये तथा आवश्यक सुधार किए जायें। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रीमती मिश्र ने किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के बारे में सभी को बताया। उन्होंने कहा कि बालगृहों में रहने वाले एक-एक बच्चे की जानकारी बाल कल्याण समिति को रहना चाहिए तथा उनकी अनुशंसा व स्वीकृति के बाद ही बच्चों को बालगृहों में रखा जाये। पुलिस अधीक्षक श्रीमती मिश्र ने कहा कि बालगृहों में बच्चों को किसी भी स्थिति में शारीरिक दण्ड न दिया जाये और न ही उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जायें।

No comments:

Post a Comment