Wednesday, 16 January 2019

नगर निगम के उपयंत्री निलंबित, सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी

नगर निगम के उपयंत्री निलंबित, सहायक यंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी

खण्डवा 16 जनवरी, 2019 - नगर निगम खण्डवा द्वारा स्वीमिंग पुल पर निर्मित किए जा रहे ढाँचे के अचानक गिरने की घटना को ध्यान में रखते हुए नगर निगम आयुक्त श्री जे.जे. जोशी ने इस कार्य से संबंधित उपयंत्री श्री दिलीप मालवीय को निलंबित करने के आदेश जारी किए है। इसके अलावा इस कार्य से संबंधित सहायक यंत्री सुश्री वर्षा घिघोड़े के विरूद्ध भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

No comments:

Post a Comment