AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 7 January 2019

उत्कृष्ट विद्यालय में जनभागीदारी योजना से विकास कार्य करायें जायें

उत्कृष्ट विद्यालय में जनभागीदारी योजना से विकास कार्य करायें जायें
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने दिए निर्देश

खण्डवा 7 जनवरी, 2019 - कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने सोमवार शाम को श्री रायचन्द्र नागड़ा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर निर्देश दिए कि स्कूल परिसर में आवश्यक विकास कार्य स्कूल में उपलब्ध राशि तथा जनभागीदारी योजना के तहत जिला स्तर पर उपलब्ध राशि को मिलाकर करायें। उन्होंने कहा कि स्कूल परिसर में किए जाने वाले विकास कार्य के लिए विधिवत प्रस्ताव बनाकर कलेक्ट्रेट भिजवायें ताकि जनभागीदारी योजना से उतनी ही राशि मिलाकर विकास कार्य स्वीकृत किया जा सके। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जे.एल. रघुवंशी, प्राचार्य श्री आर.के. सेन के अलावा नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। इस दौरान कलेक्टर श्री गढ़पाले ने स्कूल परिसर का निरीक्षण भी किया। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी व प्राचार्य उत्कृष्ट विद्यालय को निर्देश दिए कि उत्कृष्ट विद्यालय के विद्यार्थियों को हरसंभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जाये।

No comments:

Post a Comment