AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 6 January 2019

राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में टेनिस बाॅल क्रिकेट मैचों के परिणाम

राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में टेनिस बाॅल क्रिकेट मैचों के परिणाम

खण्डवा 6 जनवरी, 2019 - राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खण्डवा में आयोजित टेनिसबाॅल क्रिकेट के मैच सम्पन्न हुए, जिनके परिणाम इस प्रकार है। 
जिमखाना मैदान पर आयोजित ‘‘बालक‘‘ वर्ग क्रिकेट मैचों के परिणाम
रविवार को जिमखाना मैदान पर आयोजित बालक वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले मैच में छत्तीसगढ़ ने उत्तर प्रदेश की टीम को 77 रनों से हराया। छत्तीसगढ़ की टीम ने 10 ओवर में 6 विकेट पर कुल 100 रन बनाए, जबकि उत्तर प्रदेश की टीम ने 7.5 ओवर में 23 रन बनाए। इसके बाद आयोजित मैच में तेलंगाना ने पंजाब की टीम को 45 रनों से हराया। इस मैच में तेलंगाना की टीम ने 10 ओवर में कुल 91 रन बनाए, जबकि पंजाब की टीम ने 46 रन बनाए। इसी तरह गोवा व जम्मू कश्मीर की टीमों के बीच हुए मैच में जम्मू कश्मीर ने गोवा को 4 रनों से हराया। इस मैच में जम्मू कश्मीर की टीम ने कुल 58 रन बनाए, जबकि गोवा ने 54 रन बनाए। मध्यप्रदेश व गुजरात की टीमों के बीच हुए मैच में मध्यप्रदेश ने 10 ओवर में 76 रन बनाए, जबकि गुजरात की टीम ने 9.2 ओवर में 77 बनाकर 3 विकेट से मैच जीत लिया। एक अन्य मैच में गोवा ने सीबीएसई की टीम को 7 विकेट से हराया। इस मैच में सीबीएसई ने 10 ओवर में 47 रन बनाए, जबकि गोवा की टीम ने 8.1 ओवर में ही 48 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसी तरह मध्यप्रदेश व जम्मू कश्मीर के बीच हुए मैच में जम्मू कश्मीर की टीम ने 6.1 ओवर में 8 विकेट खोकर कुल 20 रन बनाए, जबकि मध्यप्रदेश की टीम ने 8 विकेट खोकर 21 रन बनाए। इस तरह मध्यप्रदेश की टीम 7 विकेट से विजय रही।
एस.एन. काॅलेज मैदान पर आयोजित ‘‘बालिका वर्ग‘‘ के क्रिकेट मैचों के परिणाम
एस.एन. काॅलेज पर आयोजित बालिका वर्ग के मैचों में पहले मैच में गुजरात ने 10 ओवर में 44 रन बनाए, जिसके जवाब में गोवा की टीम ने 2.1 ओवर में 45 रन बनाकर मैच जीत लिया। मध्यप्रदेश व जम्मू कश्मीर की टीम के बीच जो मैच होना था उसमें जम्मू कश्मीर की टीम समय पर न आने से मध्यप्रदेश को वाॅक ओवर मिला और मध्यप्रदेश की टीम विजेता घोषित की गई। तेलंगाना व पंजाब की टीम के बीच हुए मैच में पंजाब की टीम ने 10 ओवर में 84 रन बनाए, जवाब में तेलंगाना की टीम ने 7.3 ओवर में 85 रन बनाकर मैच जीत लिया। मध्यप्रदेश व गुजरात की टीम के बीच हुए मैच में मध्यप्रदेश की टीम विजेता घोषित की गई, इस मैच में गुजरात ने 41 रन बनाए, जबकि मध्यप्रदेश की टीम ने 3.5 ओवर में ही 42 रन बनाकर मैच जीत लिया। 

No comments:

Post a Comment