AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 6 January 2019

राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में लागोरी के मैचों के परिणाम

राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में लागोरी के मैचों के परिणाम  

खण्डवा 6 जनवरी, 2019 - 64वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के तहत रविवार को दूसरे दिन आयोजित लागोरी के मैचों में 19 वर्ष से कम आयु के बालक वर्ग के मैचों में पहले मैच में मध्यप्रदेश ने गोवा को हराया। दूसरे मैच में गुजरात ने आंन्ध्र प्रदेश को हराया, तीसरे मैच में छत्तीसगढ़ ने उत्तर प्रदेश को हराया, चैथे मैच में विद्या भारती की टीम ने आन्ध्रप्रदेश को हराया। अन्य मैचों में गुजरात ने तेलंगाना को, दिल्ली ने आन्ध्रप्रदेश को हराया, गोवा ने उत्तर प्रदेश को हराया, दिल्ली ने विद्या भारती टीम को हराया व गुजरात ने पंजाब को हराया। अन्य मैचों में सीबीएसई की टीम ने गोवा को हराया, पंजाब की टीम ने तेलंगाना को हराया, विद्या भारती की टीम ने गुजरात को हराया। 
बालिक वर्ग के आयोजित मैचों में पहले मैच में विद्या भारती ने छत्तीसगढ़ को हराया। बाद के मैचों में दिल्ली ने आन्ध्रप्रदेश को हराया, गोवा ने उत्तर प्रदेश को हराया, मध्यप्रदेश ने विद्या भारती की टीम को हराया, दिल्ली ने उत्तर प्रदेश को हराया, मध्यप्रदेश की टीम ने गुजरात को हराया , गुजरात की टीम ने विद्या भारती की टीम को हराया तथा गोवा ने तेलंगाना की टीम को हराया। 

No comments:

Post a Comment