AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 7 January 2019

हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

हर्षोल्लास व समारोह पूर्वक मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने की तैयारियों की समीक्षा

खण्डवा 7 जनवरी, 2019 - गणतंत्र दिवस आगामी 26 जनवरी को हर्षोल्लास एवं समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस की तैयारियों के लिए सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई जिसमें कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देष दिए कि इस राष्ट्रीय पर्व को गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के लिए सभी आवष्यक व्यवस्थाएं की जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेन्द्र सिंह तारणेकर सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर गढ़पाले ने निर्देष दिए कि स्थानीय स्टेडियम में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों व अन्य विषिष्ट व्यक्तियों को निमंत्रण पत्र देकर ससम्मान कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाए तथा उनके कार्यक्रम स्थल पर बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में बैठक व्यवस्था तथा स्टेडियम की साजसज्जा का दायित्व नगर निगम आयुक्त को सौंपा गया। उन्होंने परेड की तैयारियों की व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए। परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की फाईनल रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि इस फाईनल रिहर्सल में किसी मेधावी विद्यार्थी या खिलाड़ी को जो जिसने जिले का नाम रोशन किया हो, को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित कर फायनल रिहर्सल आयोजित की जाये। चयनित सांस्कृतिक कार्यक्रम कम अवधि के हांे, यह सुनिश्तिच करें। 
कलेक्टर गढ़पाले ने निर्देष दिए कि विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्यो के लिए पुरूस्कार हेतु विभाग प्रमुख उनके नाम 15 जनवरी तक अनिवार्य रूप से भिजवायें। सराहनीय कार्य करने वालो को दिए जाने वाले प्रषस्तिपत्र व शील्ड की व्यवस्था करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि शील्ड पर कार्यक्रम का नाम व स्थान अंकित हो। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने निर्देष दिए कि सभी शासकीय कार्यालयों व महत्वपूर्ण सार्वजनिक भवनों पर ध्वजारोहरण व प्रकाष की व्यवस्था सुनिष्चित की जाए। बैठक में बताया कि सभी शासकीय कार्यालयो में ध्वजारोहरण कार्यक्रम सम्पन्न होगा तथा प्रातः 8 बजे कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण होगा। मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा प्रातः 9 बजे द्वारा ध्वजारोहरण किया जाएगा। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सभी जिला अधिकारियों को कार्यक्रम में अपनी विभागीय गतिविधियों व उपलब्धियों से संबंधी झाॅकियां तैयार कराकर गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में प्रदर्षित करने के निर्देष दिए। बैठक में कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि 26 जनवरी को संध्याकाल में आयोजित होने वाले भारत पर्व कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से उपस्थिति रहें।  

No comments:

Post a Comment