AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Tuesday, 8 January 2019

सभी विकासखण्डों का एक-एक ग्राम पोषण स्मार्ट विलेज के रूप में होगा विकसित

सभी विकासखण्डों का एक-एक ग्राम पोषण स्मार्ट विलेज के रूप में होगा विकसित

खण्डवा 8 जनवरी, 2019 - जिले के प्रत्येक विकासखण्ड अंतर्गत एक-एक ग्राम चयन ‘‘पोषण स्मार्ट विलेज‘‘ के रूप में किया गया है। पोषण स्मार्ट विलेज के रूप में चयनित इन ग्रामों में लंगोटी, आरूद, प्रतापपुरा, गंभीर, दुगवाड़ा, फिफरीमाल एवं बोरगांवखुर्द शामिल है। कलेक्टर श्री विशेष गढ़पाले ने बताया कि पोषण स्मार्ट विलेज के रूप में चयनित इन ग्रामों को कुपोषण मुक्त बनाये जाने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ इन ग्रामों में उपलब्ध कराया जायेगा। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस कार्य को एक अभियान के रूप में संचालित किया जाये और विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ इन ग्रामों तक पहुंचाया जाये।

No comments:

Post a Comment