4 फरार अरोपियों पर इनाम घोषित
खण्डवा 8 जनवरी, 2019 - पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र ने जिले के 4 अपराधियों पर ईनाम घोषित किए है। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो इन फरार आरोपियों को गिरफ्तार करायेगा या ऐसी सूचना देगा, जिससे ये आरोपी गिरफ्तार हो सके उसे यह पुरूस्कार दिया जायेगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों के संबंध में कोई भी व्यक्ति, पुलिस कन्ट्रोल रूम खण्डवा के दूरभाष क्रमांक 0733-2222690 उप पुलिस अधीक्षक महिला सेल खण्डवा के मोबाइल नम्बर 7587617011 पर सूचना दे सकता है। इन अपराधियों की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा। ईनाम देने के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक खण्डवा का रहेगा।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन ने बताया कि जिन अपराधियों पर इनाम घोषित किए गए है, उनमें खालवा थाना क्षेत्र से 3 वर्षीय गुमशुदा बालक के अपहरण में शामिल अज्ञात आरोपी पर 4 हजार रू. का ईनाम घोषित किया गया। इसके अलावा थाना किल्लौद की 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण मामले में आरोपी सुरेश पिता कन्हैया राव पर 4 हजार रू., थाना हरसूद की 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण मामले में अज्ञात आरोपी पर 4 हजार रू. एवं फरार आरोपी हाटेसिंह पिता ताराचंद कंजर निवासी ग्राम ओढ़ थाना सोनकच्छ जिला देवास पर 2 हजार रूपये का ईनाम देने की उद्घोषणा की है।
No comments:
Post a Comment