Friday, 11 January 2019

आॅवला, अमरूद, टमाटर का मूल्य संवर्धन कर आय सृजन का प्रषिक्षण सम्पन्न

आॅवला, अमरूद, टमाटर का मूल्य संवर्धन कर आय सृजन का प्रषिक्षण सम्पन्न

खण्डवा 11 जनवरी, 2019 - कृषि विज्ञान केन्द्र, खण्डवा  द्वारा पाॅंच दिवसीय कृषि उत्पादों के मूल्य संवर्धन द्वारा आय सृजन विषय पर प्रषिक्षण कार्यक्रम ग्राम बोरगाॅंव खुर्द में आयोजित किया गया। प्रषिक्षण प्रभारी डा. रष्मि षुक्ला ने बोरगाॅंव खुर्द की महिलाओं को आॅंवला की केण्डी, सुपारी, गटागट, षरबत, मुरब्बा, अचार, अमरूद की चीज, जैम, जैली, टमाटर का केचप, चुकुन्दर व आॅंवले की सुपारी को प्रायोगिक रूप से बनाकर सिखाया। महिला बाल विकास विभाग सुपरवाईजर श्रीमती मालिनी बरोले ने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए 35 महिलाओं की भागीदारी सुनिष्चित की। प्रषिक्षण के समापन अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, खण्डवा  के प्रमुख डा. डी.के.वाणी ने महिलाओं के प्रयास की प्रषंसा की व इन उत्पादों में से कुछ को व्यावसायिक तौर पर अपनाने की जरूरत बतलाई। डा. वाणी ने प्रषिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।

No comments:

Post a Comment