निजी महाविद्यालयों, पाठयक्रमों की निरंतरता के लिये 20 जनवरी तक करें आवेदन
खण्डवा 11 जनवरी, 2019 - नवीन निजी महाविद्यालय, नवीन संकाय, पाठयक्रम अथवा विषय प्रारंभ करने और पूर्व संचालित पाठयक्रमों की निरंतरता के संबंध में ऑनलाईन आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 20 जनवरी कर दी गई है। संस्थाएँ एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर 20 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन आवेदन करने के बाद शुल्क भुगतान रसीद तथा मार्गदर्शिका में उल्लेखित चैकलिस्ट के अनुसार सभी दस्तावेज जिले के शासकीय अग्रणी महाविद्यालय में 21 जनवरी तक जमा करना सुनिश्चित करें।
No comments:
Post a Comment