AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 4 January 2019

कृषि मंत्री श्री सचिन यादव का देशगांव व छैगांवमाखन में हुआ भव्य स्वागत

कृषि मंत्री श्री सचिन यादव का देशगांव व छैगांवमाखन में हुआ भव्य स्वागत

खण्डवा 4 जनवरी, 2019 - शुक्रवार शाम को कृषि मंत्री श्री सचिन यादव का मंत्री परिषद के गठन के बाद पहली बार खण्डवा जिले में आगमन हुआ। इस दौरान मंत्री श्री यादव का खरगोन व खण्डवा जिले की सीमा पर उपसंचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता, उपसंचालक उद्यानिकी श्री राजू बड़वाया तथा परियोजना संचालक आत्मा श्री आनंद सिंह सोलंकी ने स्वागत किया। देशगांव में उपस्थित ग्रामीणों से कृषि मंत्री श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को उनकी फसल के सही दाम दिलाने तथा खेती को फायदे का व्यवसाय बनाने के लिए हरसंभव निर्णय लेगी। उन्हांेने कहा कि निमाड़ क्षेत्र में कृषि विकास की असीम संभावनाएं है, यहां के किसान बहुत मेहनती हैं।
 कृषि मंत्री श्री यादव ने कहा कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश सरकार हरसंभव प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों किसानों की कर्ज माफी का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसका लाभ प्रदेश के लाखों किसानों को मिलेगा। श्री यादव ने इस दौरान ग्रामीणों से कहा कि आगे भी प्रदेश सरकार किसानों की भलाई के लिए नए-नए निर्णय लेगी। मंत्री श्री यादव का देशगांव व छैगांवमाखन में अनेको स्थानों पर उपस्थित ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कई स्थानों पर मंत्री श्री यादव के स्वागत में तुलादान कार्यक्रम भी आयोजित हुए। 

No comments:

Post a Comment