Thursday, 10 January 2019

सिविल सेवा परीक्षा में सफल निःशक्त युवा को मिलेंगे प्रोत्साहन स्वरूप 30 हजार रू.

सिविल सेवा परीक्षा में सफल निःशक्त युवा को मिलेंगे प्रोत्साहन स्वरूप 30 हजार रू.

खण्डवा 10 जनवरी, 2019 - मध्यप्रदेश राज्य सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत निःशक्त युवाओं को चयनित होने पर प्रोत्साहन राशि दी जाती है। उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग ने बताया कि इस योजना के तहत निःशक्त युवा श्री संजय पिता राधेश्याम तंवर निवासी ग्राम दोमाड़ा पोस्ट टेमीकला के राज्य सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में सफल होने पर उन्हें 30 हजार रू. की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की गई है। 

No comments:

Post a Comment