नागरिकगण प्रेक्षक श्री सूर्यवंषी से रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में भेंट कर सकेंगे
खण्डवा 09 नवम्बर, 2018 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिष्चित कराने के उद्देष्य से सभी विधानसभा क्षेत्रों में भारतीय प्रषासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। हरसूद विधानसभा क्षेत्र के लिए भारतीय प्रषासनिक सेवा के अधिकारी श्री मनोज कुमार एम. सूर्यवंषी को सामान्य प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। नागरिकगण अथवा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि श्री सूर्यवंषी को मोबाइल नम्बर 96911-60904 पर अथवा प्रतिदिन शाम को 4 से 5 बजे के बीच रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय हरसूद में भेंटकर अपनी षिकायत 11 नवम्बर से दर्ज करा सकते है अथवा जानकारी दे सकते है। इनके लायजनिंग अधिकारी के रूप में महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना श्री राजेन्द्र पंवार को नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नम्बर 94250-84183 है।
No comments:
Post a Comment