दीपावली पर अपने घर-आंगन में रंगोली बनाकर जीतें, आकर्षक पुरूस्कार
खण्डवा 04 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन में अधिकाधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके इसके लिए जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में दीपावली के पावन अवसर पर अपने घर आंगन को मतदान से संबंधित रंगोली या दीपों के माध्यम से सजायें तथा उसका फोटो खींचकर आपके नाम व संपर्क नंबर के साथ जिला निर्वाचन कार्यालय खंडवा के sveepdeo03@gmail.com या deokhandwa01@gmail.com पर ईमेल कर सकते है। स्वीप के नोडल अधिकारी श्री आर.के. सेन ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति अपने घर आंगन की रंगोली के फोटो वॉटसअप के माध्यम से मोबाइल नंबर 9926386260 , 9753453334 पर भी 12 नवम्बर तक भेज सकते है। उन्होंने बताया कि सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों को पुरस्कृत किया जावेगा।
No comments:
Post a Comment