AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 5 November 2018

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण


खण्डवा 05 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले तथा पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र ने सोमवार को जिला षिक्षण एवं प्रषिक्षण संस्थान डाइट में प्रस्तावित मतगणना स्थल का दौरा कर वहां की व्यवस्थाएं देखी। उन्होंने स्ट्रांग रूम, विधानसभावार मतगणना कक्ष, प्रेक्षकों के लिए तैयार किए जाने वाले कक्ष, टेबूलेषन कक्ष, मीडिया कक्ष के लिए प्रस्तावित हॉल देखे एवं निर्वाचन के दौरान इन कक्षों में की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को निर्देष दिए। पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र ने इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मतगणना स्थल व सामग्री वितरण स्थल पर आवष्यक बेरिकेटिंग करने के निर्देष दिए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment