मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत सम्पन्न फुटबॉल मैच में वीवीपैट टीम जीती
खण्डवा 04 नवम्बर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन में अधिकाधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके इसके लिए जिले में विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में रविवार को जागरूक मतदाता फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया है। यह प्रतियोगिता हॉली स्प्रिट कान्वेंट ग्राउण्ड पर आयोजित हुई। यह मैच दो टीमों ईवीएम टीम व वीवीपैट टीम के बीच सम्पन्न हुआ, जिसमें वीवीपैट टीम विजेता रही। इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले व व्यय प्रेक्षक श्री नागेन्द्र यादव ने खिलाडि़यों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने मैच के अंत में सभी उपस्थित दर्षकों व खिलाडि़यों से मतदान की अपील भी की। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर डॉ. सौरभ सोनवणे सहित विभिन्न अधिकारीगण मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment