AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 7 November 2018

बूथ लेवल जागरूकता समूहों को मिलेंगे कुल 51 लाख रू. के पुरस्कार

बूथ लेवल जागरूकता समूहों को मिलेंगे कुल 51 लाख रू. के पुरस्कार

खण्डवा 07 नवम्बर, 2018 - विधानसभा चुनाव 2018 में जिलों में निर्वाचन के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप को 51 लाख रूपये के नगद पुरस्कार वितरित किये जायेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री व्ही.एल. कान्ता राव ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन 2018 में प्रत्येक जिले में टॉप 10 वोटर टर्नआउट वाले मतदान केन्द्रों के जागरूकता समूह को श्रेष्ठ बूथ लेवल अवेयरनेस ग्रुप पुरस्कार दिया जायेगा। श्रेष्ठ समूह पुरस्कार विजेता को 10 हजार रूपये का नगद पुरस्कार, सम्मान पत्र एवं शील्ड प्रदान की जायेगी। श्रेष्ठ पुरस्कार संबंधित बी.एल.ओ. द्वारा ग्रहण किया जायेगा। बी.एल.ओ. द्वारा पुरस्कार राशि का वितरण समूह के सदस्यों के मध्य किया जायेगा। जिला स्तर पर जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निर्वाचन गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य किया जायेगा, उन्हें शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा। इसके लिये सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से 15 दिसम्बर 2018 तक प्रस्ताव बुलाए गये है। प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर बी.एल.ओ. एवं अधिकारियोंध्कर्मचारियों को 25 जनवरी 2019 को आयोजित मतदाता दिवस कार्यक्रम में सम्मानित किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment