अवैध मदिरा जप्त की गई
खण्डवा 4 अक्टूबर, 2018 - विधानसभा निर्वाचन 2018 को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी खंडवा के निर्देष पर खंडवा जिले में अवैध मदिरा के संग्रहण, परिवहन एवं अवैध व्यापार नियंत्रण हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिला आबकारी अधिकारी श्री विनय रंगशाही ने बताया कि इस अभियान के तहत बुधवार को मदिरा के अवैध अड्डों पर आबकारी विभाग की वृत्त प्रभारियों की टीमो द्वारा अलग अलग स्थानो पर कार्यवाहीं की गई । इस कार्यवाही मे कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए, जिसमे 40 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 17 पाव देशी मदिरा, 110 किलोग्राम महुआ लहान बरामद कर मौके पर विधिवत कार्यवाही कर म. प्र. आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर कुल 7 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये तथा मौके पर बरामद महुआ लहान सेम्पल लेकर नष्ट किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी।
No comments:
Post a Comment