‘‘सांझा माता पर्व‘‘ के माध्यम से किया जा रहा है मतदाताओं को जागरूक
खण्डवा 4 अक्टूबर, 2018 - निमाड़ क्षेत्र में इन दिनों सांझा माता का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ महिलाएं व किषोरियां मनाती है। खण्डवा जिले में सांझा माता की प्रतिकृति के माध्यम से मतदाताओ को जागरूक करने का कार्य जारी है। स्वीप प्लान के नोडल अधिकारी श्री आर.के. सेन ने बताया कि खण्डवा के किशोर नगर मे श्रीमती अनामिका अत्रे के निवास पर क्षेत्र की महिलाओ के द्वारा सांझा माता के गीत गाये गए जिसमंे मतदाताओं को जागरूक करने के मतदान के लिए प्रेरित वाले गीत गाये गये, जिसमें श्रीमती अनामिका अत्रे , श्रीमती वर्षा मंडलोई , सुनिता जोशी , ज्योति केशोरे , विजया पाराशर, सीमा गीते , सीमा जोशी , रेखा राजवैध , मधु चैरे, प्रीति गुमास्ता , अंजु पांड़े, स्मिता , वंदना गोविलकर एवं अन्य महिलाओ ने भाग लिया तथा सभी से आगामी विधानसभा निर्वाचन में मतदान करने की अपील की गई।



No comments:
Post a Comment