कलेक्टर श्री गढ़पाले ने शहर के विभिन्न मार्गो से अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देष
पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों के साथ शहर का किया भ्रमण
खण्डवा 7 अक्टूबर, 2018 - कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने रविवार रात को पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के साथ खण्डवा शहर के विभिन्न मार्गो का दौरा कर वहां सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के प्रावधानों का पालन कराया। उन्होंने इस दौरान लाल चैकी, षिवाजी चैक, खानषावली, इमलीपुरा क्षेत्र में बिजली के खम्बों पर लगी झण्डियों व बोर्डो तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक फ्लेक्स बोर्ड व होर्डिंग अपने समक्ष हटवाये। इस दौरान उन्होंने नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को निर्देष दिए कि विषेष अभियान चलाकर सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का पालन सख्ती से सुनिष्चित करायें। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment