कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सम्पत्ति विरूपण के संबंध मंे की जा रही कार्यवाही का अवलोकन किया
खण्डवा 6 अक्टूबर, 2018 - भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेष विधानसभा निर्वाचन हेतु कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विषेष गढ़पाले ने शनिवार रात को पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र के साथ खण्डवा शहर के मुख्य बाजार का दौरा कर सम्पत्ति विरूपण अधिनियम के प्रावधानों का पालन कराया। उन्होंने इस दौरान बिजली के खम्बों पर लगी झण्डियों व बोर्डो तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक फ्लेक्स बोर्ड व होर्डिंग हटवाये इस दौरान उन्होंने नगर निगम आयुक्त को निर्देष दिए कि आज रात में देर रात तक कार्यवाही कर सम्पत्ति विरूपण अधिनियम का पालन सख्ती से सुनिष्चित करायें। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री बी.एस. इवने, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, सहायक कलेक्टर श्री सौरभ सोनवणे सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment