नई कपास की नीलामी का कार्य नवीन अनाज मण्डी में होगा
खण्डवा 4 अक्टूबर, 2018 - कृषि उपज मण्डी के सचिव श्री के.डी. अग्निहौत्री ने बताया कि नवीन खरीफ फसल कपास की नीलामी का कार्य 11 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने कपास उत्पादक किसानों से आग्रह किया है कि वे कपास की अपनी नई फसल की उपज नई अनाज मण्डी में नीलामी के लिए लायें। उन्होंने किसानों से अनुरोध किया है कि वे खुली घोष प्रतिस्पर्धात्मक नीलामी में अपनी कपास की फसल विक्रय करें, तथा विक्रय के बाद सही तौल व सही विक्रय राषि उसी दिन नगद अथवा आरटीजीएस के माध्यम से प्राप्त करें।
No comments:
Post a Comment