AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Thursday, 4 October 2018

अनाज की समर्थन मूल्य पर खरीदी 20 अक्टूबर से

अनाज की समर्थन मूल्य पर खरीदी 20 अक्टूबर से

खण्डवा 4 अक्टूबर, 2018 - प्रदेश में अनाज की समर्थन मूल्य पर खरीदी 20 अक्टूबर से शुरू होगी। खरीदी का कार्य 19 जनवरी, 2019 तक चलेगा। इस संबंध में किसान-कल्याण तथा कृषि विकास विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। उड़द की 5,600 रुपये, मूँग की 6,975 रुपये, मूँगफली की 4,890 रुपये, तिल की 5,675 रुपये और रामतिल की 5,877 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जायेगी। सोयाबीन की 3,399 रुपये और मक्का की 1,700 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी की जायेगी। प्रदेश में उड़द के लिये 7 लाख 75 हजार किसान, मूँगफली के लिये 77 हजार किसान, मूँग के लिये 30 हजार किसान, तिल के लिये 4000 किसान और रामतिल के लिये 500 किसानों ने पंजीयन करवाया है। इस प्रकार 8 लाख 90 हजार किसान से इन सब जिंसों का अनुमानित रूप से 8 लाख मीट्रिक टन उपार्जन किया जायेगा।
प्रदेश में तुअर का उपार्जन एक मार्च, 2019 से 30 जून, 2019 तक किया जायेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अनाज उपार्जन पर 4,451 करोड़ रुपये व्यय होंगे। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सोयाबीन के लिये 14 लाख किसानों ने और मक्का के लिये 3 लाख 75 हजार किसानों ने पंजीयन करवाया है। इन दोनों जिंसों का भी 20 अक्टूबर, 2018 से 19 जनवरी, 2019 तक खरीदी का कार्य किया जा रहा है। इस पर 2 हजार करोड़ रुपये की राशि व्यय होगी। इससे करीब 25 लाख किसान लाभान्वित होंगे। प्रदेश में कपास उत्पादक एक लाख 75 हजार किसानों के लिये भारतीय कपास निगम के माध्यम से 8 जिलों में 19 खरीदी केन्द्र अक्टूबर अंत में प्रारंभ होंगे। किसानों से 5,150 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर कपास की खरीदी की जायेगी।

No comments:

Post a Comment