सिहाड़ा सरपंच श्री पाल को पद से पृथक किया गया
खण्डवा 8 अक्टूबर, 2018 - गत दिनों सिहाड़ा में हुए उपद्रव के बाद वहां के सरपंच श्री मुकेष पाल पर अपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ तथा उन्हें जेल भेजा गया। सरपंच के इस कृत्य पर जनपद खण्डवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र द्वारा पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत कार्यवाही का प्रस्ताव जिला पंचायत को भेजा गया। जिस पर प्रकरण में सुनवाई करते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने उन्हें दोषी पाते हुए धारा 40 के तहत पद से पृथक करने के आदेष जारी कर दिए।
No comments:
Post a Comment