राजस्व षिविरों मंे 546 आवेदनों का हुआ निराकरण
खण्डवा 3 अक्टूबर, 2018 - नागरिकों की राजस्व विभाग संबंधी समस्याओं के निराकरण के उद्देष्य से जिले के सभी टप्पा व तहसीलों की एक-एक ग्राम पंचायतों में राजस्व षिविर आयोजित किए जाते है। कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने बताया कि सितम्बर माह के अंत में आयोजित राजस्व षिविरों में कुल 617 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 546 का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष 71 के निराकरण के लिए आवेदक को समय सीमा बता दी गई, इस समय सीमा में आवेदन की निराकरण की जानकारी आवेदक को उपलब्ध करा दी जायेगी। उन्होंने बताया कि इन राजस्व षिविरों में मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास मिषन योजना के तहत 205 ग्रामीणों को भू धारक प्रमाण पत्र वितरित किए गए। षिविर में 31 अविवादित नामांतरण तथा 5 अविवादित बटवारे किए गए। साथ ही राजस्व षिविरों में 42 फौती नामांतरण किए गए। षिविरों मंे कुल 34 किसानों के खाते में कम्प्यूटर में आधार नम्बर दर्ज किए गए, 97 आवेदकों को आय, जाति व मूल निवासी प्रमाण पत्र वितरित किए गए, 41 को भू अधिकार ऋण पुस्तिका निःषुल्क उपलब्ध कराई, 27 आवेदकों का बीपीएल संबंधी आवेदनों का निराकरण किया गया।
No comments:
Post a Comment