राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वें जयंती वर्ष में आयोजित होंगे रक्तदान षिविर
खण्डवा 3 अक्टूबर, 2018 - भारतीय रेडक्रास सोसायटी भोपाल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वी जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में रक्तदान सप्ताह 2 से 8 अक्टूबर तक आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत गांधी जयंती पर कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने जिला चिकित्सालय में रक्तदान किया था। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी व सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय को निर्देष दिए है कि इस सप्ताह के दौरान 7 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय में रक्तदान षिविर आयोजित करें, यह षिविर सुबह 8 से अपरांह 4 बजे के बीच आयोजित होगा। उन्होंने इच्छुक शासकीय सेवकों व नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करने की अपील की।
No comments:
Post a Comment