Friday, 14 September 2018

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने पंधाना क्षेत्र का किया दौरा

कलेक्टर श्री गढ़पाले ने पंधाना क्षेत्र का किया दौरा
नवोदय विद्यालय में देखीं व्यवस्थाएं


खण्डवा 14 सितम्बर, 2018 - कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले ने शुक्रवार को पंधाना विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्र का दौरा कर वहां संचालित शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान नवोदय विद्यालय पंधाना का भी निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत की तथा उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने ग्राम झामलियाकला मंे आंगनवाड़ी केन्द्र व उचित मूल्य की दुकान का भी औचक निरीक्षण किया। 
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने ग्राम झामलियाकलां, रामपुरा के निरीक्षण के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान पोषण आहार तैयार करने वाले स्वसहायता समूह द्वारा निर्धारित मेन्यू अनुसार खाना न दिए जाने पर उन्होंने संबंधित स्वसहायता समूह को इस कार्य से हटाने के निर्देष दिए है। उन्होंने शासकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुरा का भी निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से चर्चा कर मध्यान्ह भोजन, गणवेष व निःषुल्क पुस्तक वितरण के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने उचित मूल्य की दुकान झामलिया कलां रामपुरा का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जगदीष ओसवाल ने बताया कि उसे दो माह से राषन प्राप्त नही हुआ है। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने इस दौरान खेत में जाकर सोयाबीन की फसल का भी जायजा लिया। किसानों ने फसल पीली होने संबंधी षिकायत की, जिस पर उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से इसकी जांच कराकर फसल का आवष्यक उपचार कराने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिए। 
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने नवोदय विद्यालय पंधाना का निरीक्षण किया तथा स्मार्ट क्लास भी देखी। उन्होंने स्कूल के पुस्तकालय कक्ष की खिड़कियों में जाली लगाने के निर्देष दिए। इस दौरान उन्होंने भौतिक एवं रसायन प्रयोगषाला भी देखी तथा कक्षाओं मेें जाकर बच्चों से सवाल पूछे। नवोदय विद्यालय की मेस के निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री खुले में रखी थी, जिस पर कलेक्टर श्री गढ़पाले ने नाराजगी प्रकट की तथा मेस प्रभारी श्री एस.एल. साहू की वेतन वृद्धि रोकने के निर्देष दिए। उन्होंने एसडीएम पंधाना को नवोदय विद्यालय का समय समय पर नियमित रूप से निरीक्षण करने के निर्देष भी दिए। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने छात्राओं के आवासीय कक्ष भी देखे तथा खिड़की व दरवाजों पर परदे लगवाने के निर्देष दिए। छात्राओं के हाॅस्टल के निरीक्षण के दौरान बाथरूम के दरवाजे टूटे हुए पाए गए तथा टायलेट भी गंदा पाया गया, जिस पर उन्होंने नाराजगी प्रकट की तथा दरवाजे सुधरवाने व टायलेट साफ करने के निर्देष प्राचार्य को दिए। इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे स्पोर्ट किट की मांग की, जिस पर उन्होंने प्राचार्य को इस संबंध में निर्देष दिए। निरीक्षण के दौरान छात्राओं के हाॅस्टल में वाटर प्यूरीफायर मषीन खराब पाई गई, जिस पर उन्होंने मषीन सुधरवाने के निर्देष दिए।

No comments:

Post a Comment