Friday, 14 September 2018

आरसेटी में पी.एम. रोजगार सृजन कार्यक्रम संबंधी प्रषिक्षण 19 सितम्बर से

आरसेटी में पी.एम. रोजगार सृजन कार्यक्रम संबंधी प्रषिक्षण 19 सितम्बर से

खण्डवा 14 सितम्बर, 2018 - स्टार स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान खण्डवा में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बैकों से स्वीकृत किये गयें प्रकरणों के हितग्राहियों का प्रषिक्षण 19 सितम्बर से प्रारंभ हो रहा है। निदेषक, आरसेटी श्री साहिबराव गजरे ने बताया कि पीएमईजीपी प्रषिक्षण कार्यक्रम में प्रषिक्षण प्राप्त करने हेतु खण्डवा, बुरहानपुर एवं खरगोन जिले के प्रषिक्षणार्थी निम्न दस्तावेज सहित अपनी उपस्थिति स्टार स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान, हरसूद नाका, एन.व्ही.डी.ए. काॅलोनी,़ सिविल लाईन, खण्डवा में देवेें। उन्हांेने बताया कि अभ्यार्थी अपने साथ बैंक का ऋण स्वीकृति पत्र, डीएलटीएफसी में चयनित पत्र, आॅनलाईन किये आवेदन पत्र का प्रिन्ट, पेनकार्ड, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, आधारकार्ड, वोटर आई.डी, राषनकार्ड, अंकसूची की फोटोकाॅपी एवं 5 पासपोर्ट साईज फोटो लेकर उपस्थित रहे। विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए हरसूद नाका क्षेत्र में साई मंदिर के पास एन.व्ही.डी.ए. काॅलोनी में स्थित स्टार स्वरोजगार प्रषिक्षण संस्थान, खण्डवा में सम्पर्क कर सकते है।

No comments:

Post a Comment