AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 8 August 2018

स्वच्छता- एप के माध्यम से लिया जा रहा फीडबैक

स्वच्छता- एप के माध्यम से लिया जा रहा फीडबैक

खण्डवा 8 अगस्त, 2018 - भारत सरकार द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 1 अगस्त से शुरू हो गया है। यह सर्वेक्षण 31 अगस्त 2018 तक चलेगा। इस अवधि के दौरान भारत सरकार द्वारा नियत स्वतंत्र एजेंसी द्वारा रेण्डमली जिले के 10 ग्रामों का चयन कर उनका भ्रमण किया जायेगा और स्वच्छ सर्वेक्षण किया जायेगा। इसके लिए भारत सरकार द्वारा नागरिकों की प्रतिक्रिया जानने के लिए एक एप एसएसजी- 18 लांच किया है। स्वच्छता एप के माध्यम से नागरिकों से फीडबैक लिया जा रहा है। स्मार्ट फोन के उपयोगकर्ता इसे गूगल प्ले- स्टोर के माध्यम से एप एसएसजी- 18 निरूशुल्क डाउनलोड कर अपना फीडबैक दे सकते हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र ने नागरिकों से आग्रह किया कि खण्डवा जिले को स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण- 2018 में नम्बर- वन बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

No comments:

Post a Comment