AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 13 August 2018

मतदाता जागरूकता गतिविधियों में सभी अधिकारी सक्रिय हों - कलेक्टर श्री गढ़पाले

मतदाता जागरूकता गतिविधियों में सभी अधिकारी सक्रिय हों
- कलेक्टर श्री गढ़पाले

खण्डवा 13 अगस्त, 2018 - आगामी विधानसभा निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के पत्राचार व अन्य गतिविधियों मंे मतदाता जागरूकता संबंधी अपील अंकित करायें। यह निर्देष कलेक्टर श्री गढ़पाले ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिए। उन्होंने षिक्षा, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देष दिए कि वे अपने-अपने विभागीय अमले के माध्यम से मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम गांव गांव में अभी से संचालित करें। उन्हांेने कहा कि अगामी विधानसभा निर्वाचन में जिन भवनों में मतदान केन्द्र स्थापित किया जाना है उन भवनों में बिजली कनेक्षन, पेयजल, शौचालय व रेम्प की व्यवस्था का अभी से परीक्षण करें और जो भी कमी हो उसे तत्काल दूर करें। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के. नागेन्द्र, सहायक कलेक्टर श्री सौरभ सोनवणे सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। 
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि निर्वाचन संबंधी प्रषिक्षण कार्यक्रम शीघ्रता से आयोजित किए जाये। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने निर्वाचन के लिए जिले का कम्यूनिकेषन प्लान तैयार कराने, मतदान केन्द्र की ओर जाने वाले मार्गो का जीर्णोद्धार कराने के निर्देष भी बैठक मंे दिए तथा कहा कि सभी एसडीएम अपने अपने क्षेत्र के बीएलओ की साप्ताहिक बैठक लेकर निर्वाचन संबंधी कार्यो की समीक्षा करते रहे। उन्हांेने कहा कि मांधाता क्षेत्र में जनसंख्या की तुलना में मतदाताओं की संख्या मतदाता सूची में कम प्रदर्षित हो रही है अतः 21 अगस्त से पूर्व ऐसे लोगों को चिन्हित करे जिनके नाम अभी तक मतदाता सूची में नहीं जुड़े है उनके नाम जुड़वाने की कार्यवाही सुनिष्चित की जाये। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि जिले के डूब या बेक वाटर से प्रभावित क्षेत्रों में आने वाले मतदान केन्द्र भी चिन्हित कर लिए जाये यदि कोई केन्द्र डूब क्षेत्र में आता है तो उसके स्थान पर नया मतदान केन्द्र ऐसे स्थान पर स्थापित किया जाये जहां निर्वाध रूप से मतदान हो सके। 
कलेक्टर श्री गढ़पाले ने एसडीएम पुनासा को निर्देषित किया कि नर्मदा के आसपास के डूब प्रभावित क्षेत्रों के गांवों में सरकारी भवनों पर अधिकारियों के फोन नम्बर अंकित करा दें ताकि अतिवृष्टि के कारण कभी वर्षा का पानी बढ़े तो ग्रामीणजन अपने एसडीएम, तहसीलदार, पटवारी या राजस्व निरीक्षक को फोन करके इसकी सूचना दे सकें। उन्होंने सभी निर्माण एजेंसियों से कहा कि स्वीकृत कार्यो का निर्माण तत्काल शुरू किया जाये क्योंकि आचार संहिता लग जाने के बाद नए निर्माण कार्यो का शुभारंभ नहीं हो सकेगा और निर्माण कार्य लगभग 3 माह बाद ही शुरू हो पायेगा। कलेक्टर श्री गढ़पाले ने कहा कि जिले की अवैध काॅलोनियों को वैध करने की कार्यवाही सभी एसडीएम प्राथमिकता से करें। 

No comments:

Post a Comment