AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Sunday, 12 August 2018

दिव्यांगजनों के लिये छात्रवृत्ति योजना

दिव्यांगजनों के लिये छात्रवृत्ति योजना 

खण्डवा 12 अगस्त, 2018 -  भारत सरकार द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के लिये कई योजनायें संचालित की जा रही हैं। अब 6 योजनाओं को एक कर समेकित छात्रवृत्ति योजना “दिव्यांगजनों के लिये छात्रवृत्ति योजना” प्रारंभ की गई है। दिव्यांग विद्यार्थी पात्रता के अनुसार इस योजना के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं। दिव्यांगजनों के लिए छात्रवृत्ति योजना में दिव्यांगजन विद्यार्थियों हेतु प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट मैट्रिक, टॉप क्लास, नेशनल ओवरसीज छात्रवृत्ति योजना, नेशनल फैलोशिप तथा फ्री कोचिंग योजना को मर्ज किया गया है। 
शैक्षणिक सत्र 2018-19 के लिये राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल scholarship.gov.in पर छात्र-छात्राओं के पंजीयन प्रारंभ हो गए हैं। पात्र दिव्यांग विद्यार्थी पंजीयन कर छात्रवृत्ति के लिये आवेदन कर सकते हैं। इसके संबंध में अन्य शर्तें एवं आवश्यक जानकारी disabilityaffairs.gov  एवं www.socialjustice.mp.gov.in  तथा राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर उपलब्ध है।

No comments:

Post a Comment