मंत्री डाॅ. शाह ने स्व. किषोर कुमार के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि दी
कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने भी समाधि पर चढ़ाये पुष्प
खण्डवा 4 अगस्त, 2018 - शनिवार को हिन्दी फिल्मों के जाने माने पाष्र्व गायक स्व. किषोर कुमार का जन्म दिन खण्डवा में संगीत कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। स्व. किषोर कुमार की समाधि पर जाकर प्रदेश के स्कूल षिक्षा मंत्री डाॅ. कुंवर विजय शाह ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान खण्डवा विधायक श्री देवेन्द्र वर्मा, मांधाता विधायक श्री लोकेन्द्र सिंह तोमर, पंधाना विधायक श्रीमती योगिता बोरकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हसीना बाई भाटे, महापौर श्री सुभाष कोठारी, कलेक्टर श्री विषेष गढ़पाले, पुलिस अधीक्षक श्रीमती रूचिवर्धन मिश्र ने भी स्व. किषोर कुमार की समाधि पर पुष्प अर्पित किए।
No comments:
Post a Comment