ग्रामीणों को स्वच्छता सर्वेक्षण के संबंध में दी जा रही जानकारी
खण्डवा 4 अगस्त, 2018 - स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत जनपद पंचायत छैगांवमाखन की ग्राम पंचायत बरुड, भिगावा, नानखेड़ी, टोकरखेड़ा, सुरगॉव जोशी में स्वच्छता चैपाल के माध्यम से स्वच्छ सर्वेक्षण के बारे में नागरिकों को जागरूक किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण में जिले को प्रदेश में स्थान प्राप्त करने हेतु ग्राम पंचायतों के आंगनवाड़ी परिसर, स्कूल परिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद, हाट बाजार, सार्वजनिक स्थल पर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा गांव में साफ सफाई एवं शौचालय के उपयोग और धार्मिक स्थलों व ग्रामीण क्षेत्र के सड़क, नाली आदि की जनसहयोग से कराने और ठोस तरल अपशिष्ट के निपटान हेतु डस्टबिन व नाडेप का उपयोग करने के बारे में भी बताया गया है। इसी प्रकार गंदे पानी के निपटान हेतु सोख्ते गड्ढे या नाली में बहाने हेतु ग्रामीणों को स्वच्छता चैपाल के माध्यम से जागरूक किया गया। जिले में सरपंच, पंच, सचिव, रोजगार सहायक, शिक्षक द्वारा नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment