जिले के हाट बाजारों में शिविर लगाकर मरीजों की टी.बी. संबंधी जांच की जायेगी
खण्डवा 8 अगस्त, 2018 - क्षय नियंत्रण कार्यक्रम के तहत् जिले के विभिन्न विकासखंडों में लगने वाले हाट बाजारों में शिविर आयोजित किये जा रहे है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. रतन खंडेलवाल व्दारा बताया गया कि इन शिविरो में 2 सप्ताह से अधिक समय तक खांसी चलने पर मरीजों की खखार की जांच के लिए उनके सेम्पल लेकर उसकी जांच की जायेगी। जांच करने पर यदि खखार पाॅजिटीव आती है तो उनका निःशुल्क उपचार किया जायेगा। साथ ही हाट बाजार में आने वाले ग्रामीणजनों को जन जागरूकता के लिए समझाईश भी दी जोयगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. खण्डेलवाल ने बताया कि आगामी दिनों में खण्डवा विकासखण्ड के ग्रामों में आयोजित हाट बाजारों में 10 अगस्त को जावर में, 11 अगस्त को भामगढ़ में, 14 अगस्त को सहेजला, 16 अगस्त को अमलपुरा, 21 अगस्त को कोलगांव, 29 अगस्त को केहलारी में शिविर लगाये जायेगे एवं निःशुल्क जांच की जायेगी। इसी प्रकार विकासखंड पंधाना अंतर्गत 10 अगस्त शुक्रवार को गुडी में 11 अगस्त शनिवार बोरगांव बुजुर्ग 13 अगस्त सोमवार को दीवाल में 14 अगस्त मंगलवार को पंधाना 16 अगस्त गुरूवार को घाटाखेड़ी 17 अगस्त शुक्रवार को आरूद में 20 अगस्त सोमवार गांधवा 21 अगस्त मंगलवार को सिंगोट 28 अगस्त मंगलवार को डोगरगांव में 29 अगस्त बुधवार को पिपलोद में स्वास्थ्य षिविर आयोजित किए जायेंगे।
इसी तरह विकासखंड हरसूद के अंतर्गत में 13 अगस्त सोमवार को हरसूद में 14 अगस्त मंगलवार को झुमरखाली 16 अगस्त गुरूवार को बोरीसराय 17 अगस्त शुक्रवार को भराड़ी 29 अगस्त बुधवार को पलानी में में स्वास्थ्य षिविर आयोजित किए जायेंगे। इसी तरह विकासखंड छैगांवमाखन में 10 अगस्त शुक्रवार को देशगांव में 11 अगस्त शनिवार को बरूड़ 16 अगस्त गुरूवार को छैगांवमाखन 29 बुधवार को धनगांव में स्वास्थ्य षिविर आयोजित किए जायेंगे। इसी तरह विकासख्ंाड पुनासा अंतर्गत 10 अगस्त शुक्रवार को खुटला 11 शनिवार सुलगांव 13 सोमवार को बीड़ में 14 मंगलवार को गौल 16 गुरूवार को मून्दी में 17 अगस्त शुक्रवार को लछोरा में 18 शनिवार मोहना 20 सोमवार केलवाखुर्द 21 मंगलवार पामाखेड़ी में 23 गुरूवार अटूटखास 24 शुक्रवार पुनासा 25 शनिवार बांगरदा 29 बुधवार मांधाता में शिविर लगगे । विकासखंड खालवा के अंतर्गत 10 अगस्त शुक्रवार को मलगांव में 11 अगस्त शनिवार आशापुर में 13 अगस्त सोमवार रोशनी में 14 अगस्त मंगलवार खेड़ी 16 अगस्त गुरूवार खार 17 अगस्त को शुक्रवार सुन्दरदेव 18 अगस्त शनिवार मोहनी धामा 21 अगस्त मंगलवार देवलीकलां 25 अगस्त शनिवार गोलखेड़ा 29 अगस्त बुधवार खालवा में तथा 24 अगस्त शुक्रवार को किल्लौद में शिविर आयोजित किये गये है।
No comments:
Post a Comment