AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Wednesday, 8 August 2018

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन 16 अगस्त तक

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन 16 अगस्त तक

खण्डवा 8 अगस्त, 2018 - प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत खरीफ 2018 हेतु अधिसूचित फसलों का बीमा किया जा रहा है खण्डवा जिले में मूंग एवं उडद फसल जिला स्तर पर अधिसूचित है ज्वार, मूंगफली एवं कपास फसल तहसील स्तर पर अधिसूचित है एवं सोयाबीन, मक्का एवं धान असिंचित फसल पटवारी हल्का स्तर पर अधिसूचित है खरीफ 2018 में फसल बीमा की अंतिम तिथि 16 अगस्त है। उप संचालक कृषि श्री आर.एस. गुप्ता ने बताया कि ऋणी कृषकों हेतु फसल बीमा अनिवार्य आधार पर किया जाता है तथा अऋणी कृषकों हेतु फसल बीमा स्वैच्छिक आधार पर किया जाता है। खरीफ वर्ष 2018 में समस्त अधिसूचित फसलों हेतु प्रीमियम दर बीमित राषि का 2 प्रतिषत है एवं कपास फसल हेतु प्रीमियम दर बीमित राषि का 5 प्रतिषत है। 
        उप संचालक कृषि श्री गुप्ता ने बताया कि अऋणी कृषकों को फसल बीमा हेतु भू-अधिकार पुस्तिका, सक्षम अधिकारी द्वारा पटवारी अथवा ग्राम पंचायत द्वारा जारी बुआई प्रमाण-पत्र , पूर्णतः भरा हुआ प्रस्ताव फार्म बैंक खाता की समस्त जानकारी, मोबाईल नम्बर, ई-मेल आई.डी., खाता संख्या, स्वयं भरा घोषणा-पत्र, पहचान पत्र या आधार कार्ड जैसे आवष्यक दस्तावेज जमा करना होंगे। उप संचालक कृषि श्री गुप्ता ने सभी किसान भाईयों से अनुरोध किया है कि अऋणी कृषकों का जिस बैंक में खाता है उस बैंक में उपरोक्तानुसार आवष्यक दस्तावेज एवं प्रीमियम राषि जमा कर दिनांक 16 अगस्त  के पूर्व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ लिया जा सकता है। प्रस्ताव फार्म संबंधित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों के पास उपलब्ध हैं।

No comments:

Post a Comment