AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 6 August 2018

“मिल-बाँचे मध्यप्रदेश” कार्यक्रम अब 17 अगस्त को

“मिल-बाँचे मध्यप्रदेश” कार्यक्रम अब 17 अगस्त को

खण्डवा 6 अगस्त, 2018 - मध्यप्रदेश के समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों मे 17 अगस्त  को “मिल बांचे मध्यप्रदेश“ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों मे भाषा की समझ के कौशल को विकसित करना, शैक्षणिक गुणवत्ता एवं समुदाय की सहभागिता बढाना है। साथ ही पाठ्यपुस्तक के अतिरिक्त अन्य रुचिकर पुस्तकों को पढ़ने के प्रति रूचि विकसित करना है। एम.एड., बी.एड. एवं डी.एल.एड. के छात्राध्यापक भी मिल-बांचे मध्यप्रदेश हेतु पंजीयन करवाकर 17 अगस्त को विद्यालयों मे बच्चो के साथ संवाद करेंगे।

No comments:

Post a Comment