AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 10 August 2018

कैंसर के मरीजों के लिए 15 अगस्त को आयोजित होगा कैंसर केयर केम्प

कैंसर के मरीजों के लिए 15 अगस्त को आयोजित होगा कैंसर केयर केम्प 

खण्डवा 10 अगस्त, 2018 - कैंसर केयर केम्प का आयोजन 15 अगस्त को सायं 4 बजे से 6 बजे तक जिला चिकित्सालय खंडवा में किया गया है। जिसमें डाॅ. पेंढारकर मुम्बई व उनकी टीम के द्वारा कैंसर के मरीजों का निःशुल्क उपचार किया जायेगा।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. रतन खण्डेलवाल ने बताया कि कोई भी मरीज कैंसर से पीड़ित है वह अपना इलाज जिला अस्पताल में इस शिविर में आकर करवा सकता है। कैंसर के लक्षण जैसे स्तन में गठान होना, स्तन में निरंतर दर्द बना रहना, महिलाओं में सफेद पानी व खून का स्राव होना, मुंह में छाले होना जो जल्दी ठीक नहीं हो रहे हो, मुंह न खुलना या आवाज मेें बदलाव होना, पुरूषों में पेशाब रूक-रूक कर आना, शरीर पर किसी भी घाव का लम्बे समय तक ठीक न होना इस प्रकार के लक्षण हो सकते है। उन्होंने स्वयं सेवी संस्थाओं, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिक बंधुओ से अपील की है कि इस शिविर में अधिक से अधिक कैंसर पीड़ित मरीजों को उपचार हेतु भेजे ताकि इस शिविर का लाभ उठा सकें। 

No comments:

Post a Comment