गरीब वृद्धजनों को दिए जायेंगे सहायक उपकरण
खण्डवा 6 नवम्बर, 2017 - भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा बी.पी.एल. श्रेणी के वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित करने हेतु मध्यप्रदेष के खण्डवा एवं उज्जैन जिले का चयन किया गया है। इस हेतु जिला स्तरीय षिविर आयोजित किये जायेंगे। इस षिविर में लगभग 1000 वृद्धजनों को चिकित्सकीय अनुषंसा के आधार पर सहायक उपकरणों को निःषुल्क वितरण एलिम्को संस्था के द्वारा किया जायेगा। षिविर में बी.पी.एल. के चयनित वृद्धजनों को चिकित्सक की अनुषंसा अनुसार सहायक उपकरणों का प्रदाय किया जायेगा।
उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग ने बताया कि जिले के वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित करने के लिए जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालयों एवं नगरीय निकायों में षिविर आयोजित होंगे। यह षिविर जनपद पंचायत हरसूद एवं नगर परिषद हरसूद में 7 नवम्बर को, जनपद पंचायत खालवा में 8 नवम्बर को , जनपद पंचायत बलड़ी में 9 नवम्बर को, जनपद पंचायत छैगांवमाखन में 10 नवम्बर को, जनपद पंचायत पंधाना एवं नगर परिषद पंधाना में 13 नवम्बर को और जनपद पंचायत पुनासा एवं नगर परिषद मून्दी एवं ओंकारेष्वर में 14 नवम्बर को षिविर आयोजित होंगे। उन्हांेने बताया कि षिविर में आने वाले वृद्धजनों को बी.पी.एल. कार्ड, राषन कार्ड एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ उपस्थित होने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि इस षिविर के लिए चिकित्सों की ड्यूटी भी लगाई गई है, जिसमें नेत्र विषेषज्ञ के लिए डॉ. आनंद ओंकार, दन्त चिकित्सक के लिए डॉ.आर. रेवारी, नाक-कान-गला विषेषज्ञ के लिए डॉ. अनिरूद्ध कौषल एवं फिजीषियन के लिए डॉ. आषिष मण्डलोई की ड्यूटी लगाई गई है।
No comments:
Post a Comment