AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Monday, 6 November 2017

स्वास्थ्य परीक्षण षिविर में 130 मरीजों का हुआ उपचार

स्वास्थ्य परीक्षण षिविर में 130 मरीजों का हुआ उपचार

खण्डवा 6 नवम्बर, 2017 - शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामनगर खण्डवा में रविवार को विशेष आउट रीच केम्प आयोजित किया गया, जिसमें 130 मरीजों का निःशुल्क जांच एवं उपचार कर निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। गर्भवती महिलाओं की जांच के उपरांत हाई रिस्क पाई गई गर्भवती महिलाओं को जिला चिकित्सालय रैफर किया। साथ ही बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान कुपोषित पाए गये बच्चों को एन.आर.सी. भेजा गया। केम्प में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. शरण हरणे, स्त्रीरोग डॉ. मानोसी चौहान एवं डॉ. पर्व तिवारी चिकित्सा अधिकारी व्दारा चिकित्सकीय सेवायें दी गई एवं इस मौके पर शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं जनकल्याण योजनाओं के बारे में बताया और मौसमी बीमारियों से संबंधी लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में केम्प में उपस्थित नागरिकों को बताया गया।  

No comments:

Post a Comment