AAPKI JIMMEDARI

AAPKI JIMMEDARI

Friday, 3 February 2017

नर्मदा जयंती पर माँ नर्मदे ने ओडी 80 मीटर की चुनरी

नर्मदा जयंती पर  माँ नर्मदे ने ओडी 80 मीटर की चुनरी


खण्डवा: 03 फरवरी, 2017  
‘‘नमामि देवि नर्मदे‘‘ नर्मदा सेवा यात्रा ग्राम पुरनी से नर्मदा आरती के लिये निकली। बुरहानपुर जिले से ग्रामवासी उपयात्रा लेकर उसमें शामिल हुए। ग्रामवासी और बच्चे 80 मीटर की चुनरी को थामे नर्मदे हर का जयघोष करते चल रहे थे। आदिवासी मोर्चे के जिलाध्यक्ष रतिलाल के नेतृत्व में आदिवासी लोग नृत्य करते चल रहे थे। ऊट भी यात्रा में शामिल थे। 
हनुवंतिया में कैबिनेट बैठक में शामिल मंत्रियांे सहित माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भी नर्मदा सेवा यात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा करते हुए सारे लोग त्वदीय पाद  पंकजम् , नमामि देवि नर्मदे का श्लोक गाते चल रहे थे, हनुवंतिया पहुॅंच कर सभी के साथ माँ नर्मदा को मुख्यमंत्री जी ने चुनरी ओढ़ाई, उत्सव जैसा महौल था ऐसा प्रतित हो रहा था मानों समस्त देवतागण भी मॉं नर्मदे की स्तुति कर रहे हो। इस दौरान यात्रा में 5000 से अधिक लोग मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment